जयपुर.
राजस्थान यूनिवर्सिटी से सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया व उनके साथ छात्र नेता निर्मल चौधरी को पुलिस ने डिटेन कर लिया है। ये दोनों राजस्थान विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र के फोर्थ सेमिस्टर का एग्जाम देने के लिए आए हुए थे। यहां से दोनों को 8 बजे पुलिस पहुंची व हिरासत में लेकर जीप से थाने ले गई। जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में जयपुर पुलिस सिविल वर्दी में इनके आने से पहले ही राजस्थान विश्वविद्यालय में आए हुए थे। पूनिया व चौधरी दोनों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट पर यह जानकारी दी है। उन्होंने इस कार्रवाई को पुलिस की गुंडागर्दी बताई है।
एग्जाम देने आते ही हिरासत में लिया
दोनों एग्जाम देने के लिए केन्द्र में आए थे। तभी पुलिस ने जबरन पहले गेट बंदकर दोनों को हिरासत में ले लिया। दोनों को जयपुर के गांधी नगर थाने ले गई। इनको हिरासत में क्यों लिया है, उसका अब तक खुलासा नहीं हुआ है।