Saturday, December 6, 2025
Google search engine
HomeNewsIPS राजेंद्र विश्नोई को मिला यूपी कैडर, तीसरें प्रयास में 161 वीं...

IPS राजेंद्र विश्नोई को मिला यूपी कैडर, तीसरें प्रयास में 161 वीं रैंक से यूपीएसएसी सिविल सेवा परीक्षा की थी पास

बीकानेर के नोखा निवासी है राजेंद्र विश्नोई, पिता किसान
बिश्नोई न्यूज. नेटवर्क
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 को क्लीयर कर 161 वीं रैंक से आईपीएस बने नोखा निवासी राजेंद्र विश्नोई को उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। अब वो उत्तर प्रदेश राज्य के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी होंगे। राजेंद्र विश्नोई नोखा के रोड़ा गांव के रहने वाले है। अपने तीसरे प्रयास में उन्होंने परीक्षा पास की थी। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित हो गया है। नोखा के रोड़ा गांव के राजेन्द्र बिश्नोई ने अपने तीसरे प्रयास में परीक्षा पास की और 161वीं रैंक हासिल की। राजेन्द्र लंबे समय से दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा था। राजेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा नोखा में हुई है। ग्रेजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। राजेन्द्र के पिता सांवरलाल बिश्नोई किसान है, उनकी मां गृहिणी हैं और बड़ा भाई गोपाल टीचर और नरसी इंजीनियर है। राजेन्द्र भाइयों में सबसे छोटा भाई है।वहीं एक बहन मनीषा टीचर और छोटी बहन चन्द्रकला MBBS कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments